Mirabai Chanu Biography In Hindi –
नमस्कार दोस्तों Trending Person में हम आज बात करेंगे भारत की जानी मानी वेटलिफ्टर और टोक्यो ओलम्पिक में कमाल करने वाली मीराबाई चानू की जिन्होंने लगातार दूसरी बार भारत को कामनवेल्थ खेलों में वर्ष 2022 में 30 जुलाई 2022 को स्वर्ण पदक दिलाया है।
- मीराबाई चानू का जीवन परिचय
- मीराबाई चानू का जन्म (Brith)
- मीराबाई चानू का परिवार (Family)
- मीराबाई चानू की शिक्षा (Education)
- मीराबाई चानू कोच (Mirabai Chanu Coach)
- मीराबाई चानू रिकार्ड्स (Mirabai Chanu Records)
- टोक्यो ओलंपिक 2021 (Tokyo Olympic 2021 In Hindi)
- बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम 2022 हिंदी में (Birmingham Commonwealth Games 2022 In Hindi)
- मीराबाई चानू को सम्मानित किये गए पुरस्कार
- FAQ
मीराबाई चानू का जीवन परिचय
नाम | मीराबाई चानू |
जन्म तिथि | 8 अगस्त 1994 (मणिपुर) |
पेशा | राष्ट्रीय खिलाड़ी, भारोत्तोलन |
माता-पिता | तोम्बी देवी/कृति मीतेई |
उम्र | 26 साल |
नेट-वर्थ | $150k (2021 में) |
टोक्यो ओलंपिक 2021 | रजत पदक (202 किग्रा) |
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम 2022 | स्वर्ण पदक (49 किग्रा) |
मीराबाई चानू का जन्म (Brith)
मीराबाई चानू भारत की प्रसिद्ध वेटलिफ्टर महिला है, जिनका जन्म 8 अगस्त 1994 को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में हुआ था। यह भारत की जानी मानी वेटलिफ्टर और टोक्यो ओलम्पिक 2021 के खेलो में भारत की ओर से प्रदर्शन करते हुए वेटलिफ्टिंग में पहला Silver मैडल जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया है। यही नहीं मीराबाई चानू ने इससे पहले कॉमनवेल्थ खेलो में भी गोल्ड मैडल अपने नाम किया है।
मीराबाई चानू का परिवार (Family)
मीराबाई चानू का जन्म इम्फाल के एक मिडल क्लास फैमिली में हुआ था। इनके पिता का नाम Saikhom Kriti Meitei है, जो की पीडब्ल्यूडी (PWD) डिपार्टमेंट में काम करते है। तथा इनकी माँ का नाम तोम्बी देवी (Tombi Devi ) है, जो की एक ग्रहणी है, साथ ही एक दुकान भी संभालती है । मीराबाई चानू बचपन से ही काफी एक्टिव रही है और वेट लिफ्टिंग की तरफ आकर्षित रही हैं ।
मीराबाई चानू की शिक्षा (Education)
मीराबाई चानू की शुरूआती पढ़ाई की बात करे तो, मीराबाई चानू ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंफाल के ही एक स्कूल से की, लेकिन उनकी रूचि भारी वस्तु उठाने में थी, जिसके चलते मीराबाई चानू ने आज इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
मीराबाई चानू कोच (Mirabai Chanu Coach)
वेट लिफ्टिंग में मीराबाई की कोच विजय शर्मा है जो कि मीराबाई से 2014 से जुड़े हुए हैं | विजय शर्मा जम्मू कश्मीर के एक छोटे से गॉव सोहल टांडा से ताल्लुक रखते हैं | विजय शर्मा द्रोणाचार्य से सम्मानित हैं |
मीराबाई चानू रिकार्ड्स (Mirabai Chanu Records)
1. भारत की लोकप्रिय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 2014 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलोग्राम केटेगरी में Silver Medal जीता था और इसके 4 साल बाद मीराबाई चानू ने 2018 में हुए Gold Cast कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलोग्राम केटेगरी में Gold Medal जीता था।
2. 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित World Weightlifting Championship में मीराबाई चानू ने Gold Medal अपने नाम किया था । मीराबाई चानू कहती है, यह जीत उनके लिए सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण जीत थी।
मणिपुर की रहनी वाली मीराबाई चानू की उपलब्धिया यही तक सिमित नहीं है, क्योकि स्कॉटलैंड का सबसे बड़ा शहर ग्लासगो में हुए 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू ने Weightlifting Event के 48 किलोग्राम केटेगरी में Silver Medal हासिल कर चुकी हैं , यहाँ पर मीराबाई चानू ने कुल 170 किलोग्राम वजन उठाया था। साथ ही मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम के कॉमनवेल्थ गेम्स में 186 किलोग्राम वजन का रिकॉर्ड तोड़ 202 किलोग्राम स्थापित किया।
टोक्यो ओलंपिक 2021 (Tokyo Olympic 2021 In Hindi)
अब बात करते हैं जापान के टोक्यो शहर में संपन्न हुये टोक्यो ओलंपिक 2021 की, टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम की केटेगरी में Second Position हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। और साथ ही अपने देश भारत का नाम ऊंचा किया था। यह कारनामा करने वाली मीराबाई चानू यह उपलब्धि भारत के लिए 21 साल बाद लाया था, इससे पहले वेटलिफ्टिंग में सुश्री कर्णम मल्लेश्वरी ने यह कारनामा 2000 में सिडनी ओलंपिक में किया था। सिल्वर मेडल जीतकर मीराबाई चानू भारत की पहली वेटलिफ्टर बन गई है।
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम 2022 हिंदी में (Birmingham Commonwealth Games 2022 In Hindi)
चानू इस बार शुरू से ही विश्वास से भरी नजर आ रही थीं. उन्होंने कुल 201 किलो वजन उठाया. स्नैच में उन्होंने 88 किलो वजन उठाया. जबकि क्लीन और जर्क में 113 किलो वजन उठाया. उन्होंने इस कैटेगरी में रिकार्ड बनाया है.
मीराबाई चानू को सम्मानित किये गए पुरस्कार
1. 2017 में मीराबाई चानू को वेटलिफ्टिंग में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2. 2017 में ही मीराबाई चानू को खेलो में विशिष्ट योगदान देने के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
3. 2018 में राष्ट्रमण्डल खेलों में विश्व कीर्तिमान के साथ स्वर्ण जीतने पर मणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ₹15 लाख की नकद धनराशि देने की घोषणा की थी।
4. 2018 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
5. इन्हें 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
6. टोक्यो ओलंपिक 2021 में सवर्ण पदक जीतने पर मणिपुर सरकार ने 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि एवं सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।
FAQ
1. mira chanu kahan ki hai. (Where is Saikhom Mirabai Chanu from?)
Ans. मीराबाई चानू भारत की प्रसिद्ध वेटलिफ्टर महिला है, जिनका जन्म 8 अगस्त 1994 को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में हुआ था।
2. मीराबाई चानू net worth कितनी है ?
Ans. $150k (2021 में)
3. मीराबाई चानू किस खेल से संबंधित है ? | Mirabai Chanu is related to which sport ?
Ans. वेटलिफ्टिंग
4. मीराबाई चानू किस राज्य की है ?
Ans. मणिपुर
5. Where did Mirabai Chanu studied ?
Ans. मीराबाई चानू ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंफाल के ही एक स्कूल से की.
0 टिप्पणियाँ