Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Narendra Modi | नरेन्द्र मोदी का जीवन परिचय, जीवनी (लेटेस्ट न्यूज़, नरेंद्र मोदी का समाचार)

Trending Person - PM MODI
नरेन्द्र मोदी का जीवन परिचय निबंध (लेटेस्ट न्यूज़, नरेंद्र मोदी का समाचार) | Narendra Modi Biography in hindi

नमस्कार दोस्तों , Trending Person के इस अंक में आज जानेंगे  इस  सदी  के सबसे  प्रभावशाली  व्यक्तित्व - भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के बारे में , नरेंद्र मोदी जी ऐसी सख्शियत है, जोकि देश हो या विदेश सभी जगह प्रसिद्ध हैं. Narendra Modi Biography in hindi

मोदी जी हमारे देश के 14 वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत है. प्रधानमंत्री बनने के पहले से लेकर बाद तक इन्होंने भारत देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये. हालाँकि मोदी जी बहुत से विवादों में भी घिरे पाए गए हैं, लेकिन इनकी नीतियों की हमेशा प्रशंसा की जाती रही है. narendra modi

मोदी जी ने अपने जीवन में क्या – क्या महत्वपूर्ण कार्य किये हैं एवं इनका अब तक का जीवन कैसा रहा यह सभी बातें आज हम इस लेख के माध्यम से आप तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं.

" उस  दिन  आपने परम्परा का  सूरज  नया उगाया था .
 जिस दिन संसद के चौखट पर शीश  झुकाया था. "

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा | Early life and education

नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का जन्म 17 सितम्बर 1950 को तत्कालीन बॉम्बे राज्य के महेसाणा जिले में स्थित एक छोटे से गाँव  वडनगर  में  एक मध्यम-वर्गीय परिवार में  हुआ था। माता  हीराबेन मोदी और पिता दामोदरदास मूलचन्द मोदी के यहाँ पैदा हुए छह बच्चों में नरेन्द्र मोदी (narendra modi) तीसरे थे।

किशोरावस्था में अपने भाई के साथ एक चाय की दुकान चला चुके मोदी ने अपनी स्कूली शिक्षा वड़नगर में पूरी की। pm modi

13 वर्ष की उम्र  - 13 वर्ष की आयु में नरेन्द्र की सगाई जसोदा बेन चमनलाल के साथ कर दी गयी और जब उनका विवाह हुआ, तब वह मात्र 17 वर्ष के थे। उन्होंने एक साल का समय साथ-साथ बिताया | 

18 वर्ष की उम्र -  स्नातक होने के बाद उन्होंने अपना घर छोड़ दिया। मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और अनेकों धार्मिक केन्द्रों का दौरा किया तथा नार्थ इस्ट के राज्यों में  रहे । pm modi wikipedia

1980उन्होंने आरएसएस के प्रचारक रहते हुए 1980 में गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर परीक्षा दी और विज्ञान स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।

राजनीतिक जीवन | Political Life

नरेंद्र मोदी जी का राजनीतिक जीवन
1970 20 साल की उम्र में वडनगर में ABVP की एक शाखा की शुरुआत की |
1972 22 साल की उम्र में RSS के प्रचारक बने |
1980 आरएसएस के प्रचारक रहे
1987 नरेन्द्र मोदी बीजेपी के संगठन सचिव बने और उन्होंने न्याय यात्रा निकली |
1989 फिर मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने लोक शक्ति यात्रा निकली |
1990 अडवाणी की रथ यात्रा का जिम्मा फिरे मोदी को दिया गया |
1995 बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और कई राज्यों के प्रभारी बने |
1998 बीजेपी के राष्ट्रिय संगठन सचिव के लिए चुने गए |
नरेंद्र मोदी जी को मिली राजनीतिक में सफलता
2001 पहली बार MLA बनने से पहले गुजरात के 14 वें मुख्यमंत्री बने |
2001-2012 तक 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे |
2014 64 साल की उम्र में 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री बने
2019 69 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी दूसरी बार 30 मई 2019 को भारत के 15 वें प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के बाद अपना कार्यकाल शुरू किया।
2024 74 साल की उम्र में 09 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद अपना कार्यकाल शुरू किया।

नरेन्द्र  मोदी के द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण  निर्णय 

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपाय 

1. 2017 में इज़राइल के प्रधानमंत्री, बेंजामिन नेतन्याहू और मोदी ने तेल अवीव, इज़राइल में प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का दौरा किया। 
2. भ्रष्टाचार से सम्बन्धित विशेष जाँच दल (SIT) की स्थापना। 
3. योजना आयोग की समाप्ति की घोषणा। 
4. समस्त भारतीयों के अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा में समावेशन हेतु प्रधानमंत्री जन धन योजना का आरम्भ। 
5. रक्षा उत्पादन क्षेत्र में विदेशी निवेश की अनुमति। 
6. 45% का कर देकर काला धन घोषित करने की छूट। 
7. सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिसों की स्वीकृति। 
8. रेल बजट प्रस्तुत करने की प्रथा की समाप्ति। 
9. काले धन तथा समान्तर अर्थव्यवस्था को समाप्त करने के लिये 8 नवम्बर 2016 से 500 तथा 1000 के प्रचलित नोटों को अमान्य करना। 

भारत के अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध 

1. ब्रिक्स (BRICS) के अन्य नेताओं के साथ नरेन्द्र मोदी 
2. मुख्य लेख: नरेन्द्र मोदी सरकार की विदेश नीति 
3. शपथग्रहण समारोह में समस्त दक्षेस देशों को आमन्त्रण। 
4. सर्वप्रथम विदेश यात्रा के लिए भूटान का चयन। 
5. ब्रिक्स सम्मेलन में नए विकास बैंक की स्थापना। 
6. नेपाल यात्रा में पशुपतिनाथ मन्दिर में पूजा। 
7. अमेरिका व चीन से पहले जापान की यात्रा। 
8. पाकिस्तान को अन्तरराष्ट्रीय जगत में अलग-थलग करने में सफल। 
9. जुलाई 2017 में इजराइल की यात्रा, इजराइल के साथ सम्बन्धों में नये युग का आरम्भ। 

डिजिटल भारत 

1 जुलाई 2015 को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान शुरू किया गया | ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार की सेवाओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप से ऑनलाइन बुनियादी ढाँचे में सुधार करके और इण्टरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने या देश को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए नागरिकों को उपलब्ध कराया जाए। इस पहल में ग्रामीण क्षेत्रों को हाई-स्पीड इण्टरनेट नेटवर्क से जोड़ने की योजना शामिल है। 

डिजिटल इण्डिया में तीन मुख्य घटक हैं :-

1. सुरक्षित और स्थिर डिजिटल बुनियादी ढाँचे का विकास, 
2. सरकारी सेवाओं को डिजिटल रूप से वितरित करना, और
3. सार्वभौमिक डिजिटल साक्षरता।

स्वच्छ भारत अभियान 

भारत के प्रधानमन्त्री बनने के बाद 2 अक्टूबर 2014 को नरेन्द्र मोदी ने देश में साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत अभियान का शुभारम्भ किया। उसके बाद पिछले साढ़े चार वर्षों में मोदी सरकार ने कई ऐसी पहलें की जिनकी जनता के बीच खूब चर्चा रही। स्वच्छता भारत अभियान भी ऐसी ही पहलों में से एक हैं। सरकार ने जागरुकता अभियान के तहत लोगों को सफाई के लिए प्रेरित करने की दिशा में कदम उठाए। देश को खुले में शौच मुक्त करने के लिए भी अभियान के तहत प्रचार किया। साथ ही देश भर में शौचालयों का निर्माण भी कराया गया। सरकार ने देश में साफ सफाई के खर्च को बढ़ाने के लिए स्वच्छ भारत सेस की भी शुरुआत की।

रक्षा नीति 

1. भारतीय सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने एवं उनका विस्तार करने के लिये मोदी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने रक्षा पर खर्च को बढ़ा दिया है। सन 2015 में रक्षा बजट 11% बढ़ा दिया गया। 
2. सितम्बर 2015 में उनकी सरकार ने समान रैंक समान पेंशन (वन रैंक वन पेन्शन) की बहुत लम्बे समय से की जा रही माँग को स्वीकार कर लिया।
3. मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर भारत के नागा विद्रोहियों के साथ शान्ति समझौता किया जिससे 1950 के दशक से चला आ रहा नागा समस्या का समाधान निकल सके।
4. 29 सितम्बर, 2016 को नियन्त्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक।
5. सीमा पर चीन की मनमानी का कड़ा विरोध और प्रतिकार।
6. 26 फरवरी 2019 को, मोदी पाकिस्तान में बालाकोट आतंकवादी शिविर में हवाई हमले को अधिकृत करता है। pm modi

घरेलू नीति 

1. हजारों एन जी ओ का पंजीकरण रद्द करना। 
2. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को 'अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय' न मानना। 
3. तीन बार तलाक कहकर तलाक देने के विरुद्ध निर्णय। 
4. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली (JNU, DELHI) में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर लगाम।
 

अन्य 

70 वर्ष से अधिक उम्र के सांसदों एवं विधायकों को मंत्रीपद पद न देने का कड़ा निर्णय।

नरेन्द्र मोदी से जुड़े खास बाते 

1. 13.3 करोड़ लोगो ने  2020  में लॉकडाउन - 2 के दौरान  सबसे ज्यादा  मोदी  जी के भाषण  को देखा ( BARC - 2021 )
2. 3036 दिनों तक प्रधानमंत्री  रहने वाले  मोदी जी देश  के पहले  गैर  कांग्रेसी  PM बन  गए है |
3. अब  तक मोदी जी  3 राष्ट्रपति  के साथ काम किया  है - 
    3.1. प्रणब  मुखर्जी 
    3.2. रामनाथ कोविंद 
    3.3. द्रौपदी  मुर्मू 
4. 12 करोड़  की  मर्सिडीज  की  सवारी  करते  है  PM मोदी  
5. 3 भाषाए  बोल सकते है मोदी जी - हिंदी, गुजराती और अंग्रेजी 
6. अब  तक  एक भी  चुनाव  नहीं  हारे  है  प्रधानमंत्री मोदी narendra modi

FAQ

1. नरेंद्र मोदी के बच्चे

Ans. - नरेंद्र मोदी - की कोई जैविक संतान नहीं है। हालांकि,  मोदी ने एक नेपाली लड़के की परवरिश की है।

2. नरेंद्र मोदी कितने साल मुख्यमंत्री रहे
Ans. - 14 साल  गुजरात के मुख्यमंत्री  रहे है .

3. नरेंद्र मोदी कितने पढ़े लिखे हैं
Ans. - नरेंद्र मोदी गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है
 

4. नरेंद्र मोदी कहां से हैं
Ans. - वड़नगर, गुजरात

5. भारत के प्रधानमंत्री का वेतन कितना है ?
Ans. - भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी (Prime Minister Salary)
भारत के प्रधानमंत्री को प्रतिमाह लगभग 1,60,000 रुपये की बेसिक सैलरी मिलती है। इसमें 50,000 रुपये बेसिक सैलरी है। इसके अलावा व्यय भत्ता 3000 रुपये और सांसद भत्ता 45,000 रुपये मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ