नमस्कार दोस्तों, Trending Person के इस लेख में जानेंगे MBA CHAI WALA के बारे में , instagram में reels और Youtube में short देखते समय एक motivatinal स्पीच देते लड़के को देखा होगा, जो कहता है " कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, तरीका बड़ा होता है " और ये उसने करके दिखाया है, नाम है प्रफुल्ल बिल्लोरे जिसे दुनिया आज MBA CHAI WALA के नाम से जानता और पहचानता है |
कैसे एक 20 साल का लड़का सड़को पर चाय का ठेला लगाकर करोड़ो रुपये कमाए | B.Com ग्रेजुएट, MBA ड्रापआउट लड़का आखिर चाय के ही बिजनेस को क्यो चुना आइये जानते कैसे सड़को पर चाय का ठेला लगाकर करोड़ो की कंपनी "MBA CHAI WALA" खड़ी कर दी |
- प्रफुल्ल बिल्लोरे का जीवन परिचय |MBA Chai wala in Hindi
- प्रफुल्ल बिल्लौरे का जन्म और परिवार | Birth and Family of Prafulla Bilour
- प्रफुल्ल बिल्लौर की शिक्षा और करियर | Education and Career of Praful Bilour
- Amway में नौकरी | Jobs in Amway
- भारत भ्रमण | India tour
- mcdonalds में नौकरी | Job in mcdonalds
- चाय के ठेले की शुरवात | Tea stall opening
- MBA Chai Wala नाम क्यों रखा | Why was the name MBA Chai Wala
- MBA Chai wala की फ्रेंचाइजी | MBA Chai wala Franchise
- MBA Chai wala कांटेक्ट नंबर | MBA Chai Wala Contact Number
- MBA Chaiwala फिल्म | MBA Chaiwala Movie
- MBA Chai Wala प्रफुल बिल्लोरे का इंटरव्यू | MBA Chai Wala Praful Billore interview
प्रफुल्ल बिल्लोरे का जीवन परिचय |MBA Chai wala in Hindi
mba chai wala full form: | Mr Billore Ahmedabad |
पूरा नाम : | प्रफुल्ल बिल्लोरे |
जन्म तारीख (Date of birth): | 14 जनवरी 1996 |
जन्म स्थान (Place of birth): | लबरावदा, धार,मध्यप्रदेश, भारत |
उम्र (Age): | 26 साल (2022) |
जाति (Caste): | ब्राह्मण |
धर्म (Religion): | हिंदू |
राष्ट्रीयता (Nationality): | भारतीय |
वर्तमान निवास : | अहमदाबाद,गुजरात,भारत |
पढ़ाई (Education): | बीकॉम और एमबीए ड्रॉपआउट |
नेट वर्थ (Net worth): | लगभग 2 करोड़ रूपये |
सोशल मीडिया उपस्थिति : | इंस्टाग्राम |
फेसबुक | |
यूट्यूब | |
वेबसाइट |
प्रफुल्ल बिल्लौरे का जन्म और परिवार | Birth and Family of Prafulla Bilour
![]() |
MBA Chai wala with his family - Trending Person |
प्रफुल्ल बिल्लौर की शिक्षा और करियर | Education and Career of Praful Bilour
Amway में नौकरी | Jobs in Amway
प्रफुल्ल के पिता के दोस्त सूरत में Amway में नौकरी करता था , प्रफुल्ल पिता के कहने पर 17 साल की उम्र में Amway कंपनी में 3 महीने तक काम किया |भारत भ्रमण | India tour
B.Com स्नातक के बाद प्रफुल्ल किसी भी साधारण छात्र की तरह MBA करके अपना करियर बनाना चाहते थे परन्तु 2 साल लगातार IIM के एंट्रेस परीक्षा में असफल रहे |वे बताते है कि तैयारी के दौरान उन्हें यह अहसास होने लगा था कि शायद IIM उनके लिए नहीं है | प्रफुल्ल जिज्ञासु किस्म के व्यक्ति है उसके माइंड में ये बैठ गया था |
सफल व्यक्ति (Succesfull Preson)यात्रा (Traiveling) करते है , तो IIM छोड़ने के बाद प्रफुल्ल भारत भ्रमण (India tour) के लिए निकल गया | यात्रा करते - करते प्रफुल्ल को अहमदाबाद अच्छा लगा , वो कहते है कि यहाँ का कल्चर अच्छा लगा , अहमदाबाद उसे बिजनेस, धंधा , व्यापर के लिया अच्छा लगा |
mcdonalds में नौकरी | Job in mcdonalds
हम ऊपर बता चुके है प्रफुल्ल जिज्ञासु किस्म के व्यक्ति है वो हमेश जानने की कोशिश करता था कि सफल व्यक्ति (Succesfull Preson) सफलता के पहले क्या करते थे , जैसे - जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) mcdonalds में नौकरी करते थे | बराक ओबामा (Barack Obama) Starbucks में नौकरी की है |प्रफुल्ल हमेशा कहते है कि " अगर समझ नहीं आ रहा है जिंदगी में क्या करना है तो, Succesfull लोगो को कापी पेस्ट करोगे तो कहीं न कहीं तो पहुँच जाओगे "
इस तरह प्रफुल्ल 37 रुपए घंटे के हिसाब से 4 -5 घंटे पार्ट टाइम mcdonalds में वेटर के रूप में काम किया करते थे | प्रफुल्ल कहता है कि mcdonalds में नौकरी वो सैलरी के लिए नही किया था बल्कि सिखाने के लिए नौकरी करता था | प्रफुल्ल आगे कहते है mcdonalds में जितना समय 4 - 5 महिना काम किया उसका सैलरी चेक आज भी वही है |
चाय के ठेले की शुरवात | Tea stall opening
mcdonalds में नौकरी करते - करते प्रफुल्ल ने सोचा के अपना कुछ बिजनेस चालू करते है कब तक mcdonalds में नौकरी करता रहूँगा , छोटा ही सही पर कुछ अपना चालू करते है |उसके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था जैसे बर्गर , स्नैक्स और बहुत कुछ पर चाय का ठेला उसे बहोत अच्छा लगा क्यों की वो सोचता था कुछ चले न चले चाय तो चलेगा ही क्यों की चाय पुरे भारत में कही भी मिल जाता है | चाय के ठेले में invesment भी कम लगता है | इस तरह 8000 के invesment से 25 जून 2017 को चाय के ठेले की शुरुआत किया और पहले दिन 10 कप चाय बेची |शुरुआत में ग्राहक बहुत कम आते थे | पर प्रफुल्ल ने हार नहीं मानी और वह लगातार अपने काम पर लगे रहे। प्रफुल्ल खुद अपनी चाय बनाकर के ग्राहकों के पास ले जाते थे और उन्हें अपनी चाय टेस्ट करने के लिए देते थे।
ऐसे मे धीरे-धीरे ग्राहकों को उनके चाय का टेस्ट पसंद आने लगा। इस प्रकार लगातार मेहनत के साथ काम करने के कारण धीरे-धीरे प्रफुल्ल की दुकान चल पड़ी और इनकी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगने लगी और वर्तमान के समय में प्रफुल्ल का सालाना टर्नओवर चाय की दुकान से ही 1 करोड़ से लेकर के 2 करोड़ के आसपास तक पहुंच गया था।
MBA Chai Wala नाम क्यों रखा | Why was the name MBA Chai Wala
प्रफुल्ल ने चाय का ठेला लगाया तो 3 से 4 महीने तक इन्होंने अपने दुकान का कोई नाम भी नहीं रखा, उसके बाद Prafull Billore ने अपने ठेले का नाम Mr. Billoure रख दिया।एक दिन प्रफुल्ल बिल्लौर ने अपने डायरी में 400 नाम लिखें कि मैं अपने चाय की दुकान का नाम क्या रखूं, तो उन्होंने जो भी नाम सेलेक्ट किए उन्हें इंटरनेट पर भी खंगाला तो उन्हें पहले से ही उस नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट या वेबसाइट मिल जाती थी जिस कारण इन्होंने उन सभी नामों को रिजेक्ट कर दिया।
इसके बाद एक दिन यह रात को 2:00 बजे अपने चाय के ठेले पर बैठे थे तो उन्होंने सोचा कि क्यों ना मैं MBA Chai Wala नाम रख दूं।
MBA का मतलब मिस्टर बिल्लौर अहमदाबाद होता है तो इस तरीके से उन्होंने अपने ठेले का नाम MBA Chai Wala रख लिया |
MBA Chai wala की फ्रेंचाइजी | MBA Chai wala Franchise
आज पुरे भारत में MBA Chai wala की 100 से अधिक आउट-लेट खुल चुके है |जो व्यक्ति प्रफुल्ल बिल्लौर के एमबीए चायवाला की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, उन्हें इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए ₹3,00,000 से लेकर के ₹4,00,000 तक का इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है
और चाय की दुकान खोलने के लिए उन्हें 100 स्क्वायर फीट की जगह की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके अलावा अन्य आवश्यक लाइसेंस भी उन्हें लेने होंगे।
MBA Chai wala कांटेक्ट नंबर | MBA Chai Wala Contact Number
बता दें कि प्रफुल्ल का इंस्टाग्राम पर अकाउंट भी है। इसलिए अगर आप उनके साथ कोई डील करना चाहते हैं या फिर बातचीत करना चाहते हैं, तो आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे हम आपको उनका कांटेक्ट नंबर और ईमेल आईडी भी दे रहे हैं, जिसके जरिए आप उनके साथ कांटेक्ट कर सकते हैं।ईमेल – info@mbachaiwala.com
फोन नंबर – +91 722 290 5222, +91 877 056 55 69
MBA Chaiwala फिल्म | MBA Chaiwala Movie
प्रफुल बिल्लोरे वैसे तो एक साधारण व्यक्ति हैं लेकिन उनकी उपलब्धियों ने उन्हें असाधारण बना दिया हैं इसलिए आज उनका जीवन एक प्रेरणास्त्रोत बन चूका हैं और इसलिए बॉलीवुड ने इन पर मूवी बनाने का अहम् फैसला लिया हैं जिसकी कहानी इनके जीवन से प्रेरित होगी और यह धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनेगी . अब तक की जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा प्रफुल्ल बिल्लोरे का किरदार निभाएंगे | मूवी कब बनकर रिलीज होगी इसकी जानकारी दे दी जाएगी
0 टिप्पणियाँ