Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

T S Singh Dev | ts singh dev biography in hindi | टीएस सिंह देव जीवन परिचय - Trending Person

https://tpbioinhindi.blogspot.com/2022/08/ts-baba-ts-singh-dev-biography-in-hindi.html
टीएस सिंह देव जीवन परिचय  | ts singh dev biography in hindi, Family, Net Worth, Career, Cast

नमस्कार दोस्तों, Trending Person में आज जानेंगे त्रिभुवनेश्वर सरन सिंह देव उर्फ़ टी एस सिंह देव के बारे में टी एस सिंह देव या टी एस बाबा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो छत्तीसगढ़ से है. ये सुरगुजा के महाराजा के रूप में भी जाने जाते हैं.

ये भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के सदस्य हैं. टी एस सिंह देव छत्तीसगढ़ के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री हैं। ये अंबिकापुर से 2008 से छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदस्य भी हैं.

2013 के असेंबली चुनाव के सबसे अमीर व्यक्ति थे टी एस सिंह देव 

टीएस सिंह देव  की जीवनी (TS Singh Dev Biography In Hindi)

टीएस सिंह देव जीवन परिचय
असली नाम त्रिभुवनेश्वर सरन सिंह देव
उपनाम टीएस बाबा
जन्म तिथि 31 अक्टूबर 1952 (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश)
उम्र (age of TS ) 70 साल
माता-पिता राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंह देव/एचएच मदनेश्वर सरन सिंह देव
कुल सम्पत्ति लगभग 560 करोड़

टीएस सिंहदेव की शिक्षा (Education)

टीएस सिंहदेव ने हमीदिया कॉलेज भोपाल से इतिहास में एमए किया है। 

पारिवारिक पृष्ठभूमि (Family background)

टीएस सिंहदेव शल्युजा शाही परिवार से हैं और वे छत्तीसगढ़ राजघराने के 118वें राजा हैं। टीएस सिंहदेव के पिता का नाम मदनेश्वर सरन सिंह देव है। इनकी मां का नाम राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंहदेव है।

राजनीतिक जीवन  ( Political life )

वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे प्रमुख और वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। शाही परिवार से होने के कारण वह छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर विधायक हैं।

वे कांग्रेस के सदस्य हैं और छत्तीसगढ़ की चौथी विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। वर्तमान में, वह छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

वह 2008 से अंबिकापुर(जिला सरगुजा) से छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्वाचित सदस्य हैं।

वह भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में बहुत सक्रिय राजनेता रहे हैं, जिसने उन्हें 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ अपनी पार्टी को सत्ता में लाने में मदद की।

वह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का एक सौम्य चेहरा हैं। वह 2013 के विधानसभा चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार थे। 

टीएस सिंहदेव का रुतबा पूरे छत्तीसगढ़ में है। वे इतने लोकप्रिय हैं कि लोग उन्हें राजाजी या राजा साहब बुलाने की बजाय टीएस बाबा कहकर पुकारते हैं।

छत्तीसगढ़ विधान सभा
क्र. वर्ष विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र मार्जिन पार्टी पद
1. 2008 दूसरा अंबिकापुर 948 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विधायक
2. 2013 तीसरा अंबिकापुर 19,558 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष
3. 2018 चौथा अंबिकापुर 39,624 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कैबिनेट मंत्री

बाहरी कड़ी

विकिपीडिया  

ट्विटर  

फेसबुक 

वेबसाइट


FAQ

1. ts baba net worth in rupees
Ans - लगभग 560 करोड़

2. ts baba cast
Ans - क्षत्रिय
3. ts baba janmdin
Ans - 31 अक्टूबर



#ts baba biography in hindi    #टी एस सिंहदेव विकिपीडिया   #टी एस सिंह देव का जीवन परिचय

#t s singh deo biography in hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ